अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में कानून व्यवस्था की हालत खराब

loading...
नई दिल्ली (10 अगस्त): गुरुवार को लखनऊ में मीड‌िया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री और समादवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार गम्भीर घटनाएं बढ़ रही हैं। बलिया में एक बेटी के साथ गंभीर घटना हुई। प्रधानमंत्री तक चुनाव में कह रहे थे कि थाना सपा के लोग चला रहे हैं। अब कौन लोग थाने चला रहे हैं।


प्रदेश में फर्जी तरीके पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। मदद नहीं जनता को न्याय चाहिए। डायल 100 ब्यवस्था का सत्यानाश कर दिया। सबसे बड़ा सवाल है। अभी तक एक भी भूमाफिया का पता नहीं लगा सके।  जिला पंचायत सदस्यों पर 302 व 376 जैसी धाराएं लगाई जा रही हैं। कहां अपराध खत्म हो गए। जिस तरह दूध पिलाया था वही लोग चुटिया काटने को टेस्ट कर रहे हैं।

4 महीने से लगातार बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी के लोग जनता के बीच घबराहट से जाने को तैयार नहीं है। कंस्ट्रक्शन का कार्य बन्द होने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग हमारी सरकार ने दिया।


विकास रोकने वाला बजट राज्य सरकार ने पारित किया है। मेट्रो रेल निर्माण में सरकार जानबूझकर कर देरी कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने की नियति ही सरकार की नहीं है। 
loading...

No comments

Powered by Blogger.