10 करोड़ में बना देश का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल, बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा

loading...

कोलकाता में दुनियाभर का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल माहिष्मति महल की तरह बनाया गया है। ये सुपर हिट फिल्म ''बाहुबली" से प्रेरित है। इस पर दस करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडालों के लिए मशहूर है। इस बार कोलकाता में अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा के 3 हजार पंडाल बनाए गए हैं। इसमें एक पंडाल ऐसा भी है, जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह पंडाल फिल्म बाहुबली-2 में माहिष्मती के महल की तर्ज पर बना है। इसकी ऊंचाई 110 फीट है।

सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है। कोलकाता में लेक टाउन के पास श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने भव्य पंडाल बनाया है। इसे 150 कलाकारों ने तीन महीने में बनाकर तैयार किया। क्लब के सचिव डीके गोस्वामी ने बताया कि दुनियाभर में फिल्म बाहुबली को मिली पब्लिसिटी को देखते हुए हमने इस थीम पर पंडाल बनाया है।


सोने से दमकते माहिष्मती महल के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए दो हाथी भी बनाए गए हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर ही 8 दरबान खड़े हुए हैं। महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर और मां दुर्गा की सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है। 110 फीट ऊंची झांकी की सिक्युरिटी में 300 जवान तैनात हैं।
loading...

No comments

Powered by Blogger.