BREAKING:आखिर मिल ही गई राम रहीम की राजदार हनीप्रीत!

loading...

नई दिल्ली (21 सितंबर): बलात्कारी बाबा राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम के राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के पैतृक गांव गुरुसर मोडिया में डेरा सच्चा सौदा के लड़कियों के स्कूल में हॉस्टल के अंदर छिपी है।

हरियाणा पुलिस की टीमें गुरुसर मोडिया पहुंची है। राजस्थान पुलिस से गुरुसर मोडिया के गर्ल्स स्कूल में रेड करने के लिए हरियाणा पुलिस ने संपर्क साधा है।


हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त आॅपरेशन शुरू किया है। हनीप्रीत के गुरुसर मोडिया के डेरा सच्चा सौदा के स्कूल में छिपे होने के बारे में कई अहम जानकारियां लेकर हरियाणा पुलिस पहुंची है।
source by-http://hindi.news24online.com
loading...

No comments

Powered by Blogger.